नाराज अर्जुन को फिरहाद ने किया फोन, राज्य प्रशासन में बड़ी भूमिका का प्रस्ताव?

 

कोलकाता, 11 मार्च ।लोकसभा चुनाव में बैरकपुर से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज अर्जुन सिंह को तृणमूल मनाने की कोशिश कर रही है। सत्तारूढ़ पार्टी के सूत्रों के अनुसार, कोलकाता के मेयर फिरहाद (बॉबी) हकीम ने अर्जुन को फोन किया है। सूत्रों ने बताया है कि अर्जुन सिंह को राज्य प्रशासन में ऊंचा ओहदा ऑफर किया गया है। हालांकि, किसी ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषणा नहीं की है। अर्जुन सिंह ने मंगलवार को इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। लेकिन उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, ‘नया’ ऑफर मिलने के बाद भी वह नाराज हैं।

बैरकपुर संसदीय सीट पर उनकी नजर है। पांच साल पहले भाटपाड़ा से विधायक अर्जुन को लोकसभा सीट नहीं मिलने पर तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। तब वह जीते भी थे। हालांकि उन्होंने मौकापरस्ती की सियासत की और 2021 के विधानसभा चुनाव में जब भाजपा बंगाल में सरकार नहीं बना सकी तो वापस तृणमूल कांग्रेस में लौट गए। इस बार तृणमूल ने भी सिटिंग सांसद होने के बावजूद उन्हें बैरकपुर से उम्मीदवार नहीं बनाया और पार्थ भौमिक को टिकट दिया है, जिसके बाद से उन्होंने सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि भाजपा छोड़ना उनकी गलती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *