
चित्तरंजन, 8 मार्च, 2024:चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) स्थित बासंती इंस्टिट्यूट हॉल में 8 मार्च, 2024 को इस वर्ष के थीम “Inspire Inclusion” के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती नमिता मल्होत्रा,अध्यक्षा चिरेका महिला कल्याण संगठन एवं श्री हितेंद्र मल्होत्रा,महाप्रबंधक,चिरेका ने समारोह का अध्यक्ष के रूप में उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाई तथा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर श्री अमिताभ चौधरी, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, प्रमुख विभागाध्यक्षगण सहित वरिष्ठ अधिकारी, चिरेका महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, महिला कर्मचारी और पर्यवेक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती नमिता मल्होत्रा,अध्यक्षा चिरेका महिला कल्याण संगठन ने कहा कि आज का दिन सम्पूर्ण महिला जगत के लिए गौरव ,उत्साह, सम्मान और अपनी प्रतिभा के उत्सव का दिन है। श्रीमती मल्होत्रा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई दी।

वहीं अपने संबोधन में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री मल्होत्रा ने इस अवसर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार रखें। आगे उन्होंने कहा की इस दिन पूरे विश्व में महिलाओं के अधिकारों के लिए हुए संघर्षों को रेखांकित करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का भी चर्चा किया। उन्होंने चिरेका के विकास में यहाँ के महिला कर्मचारियों की भूमिका भी महत्व का भी रेखांकित किया है तथा बधाई दी ।
इसके पश्चात महाप्रबंधक महोदय और अध्यक्षा महोदया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया और कार्यस्थलों में उनके समर्पित योगदान की प्रशंसा की।
