कौस्तव बागची ने थामा भाजपा का दमन

कोलकाता, 29 फरवरी । कांग्रेस के नेता कौस्तव बागची गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। बागची ने एक दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की उपस्थिति में उन्होंने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘आज, हमें भाजपा में कौस्तव बागची का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है।’’ बागची ने पार्टी संगठन के भीतर सम्मान की कमी का दावा करते हुए बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बागची ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा। इसके अलावा उन्होंने अपने इस्तीफे की प्रति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और पार्टी महासचिव एवं राज्य प्रभारी गुलाम अहमद मीर को भी भेजी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *