Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/ahscw237zdpo/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
शेख शाहजहां को फांसी दी जाए : लॉकेट चटर्जी - Kolkata Saransh News

शेख शाहजहां को फांसी दी जाए : लॉकेट चटर्जी

शेख शाहजहां को फांसी दी जाए: लॉकेट चटर्जी

हुगली, 29 फरवरी। हुगली लोकसभा केंद्र से भाजपा की सांसद लॉकेट चटर्जी ने शेख शाहजहां को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए गुरुवार को कहा कि 55 दिनों से लापता आरोपित कहां था। प्रधानमंत्री मोदी आने वाले हैं। उनके डर से आरोपित को एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया है। शाहजहां ने महिलाओं पर अत्याचार किया है, लोगों की भूमि पर जबरन दखल किया है। उसे फांसी की सजा दी जाए। अगर वे जन प्रतिनिधि नहीं होती तो एक महिला के नाते वे कहती आरोपित को महिलाओं को सौंप दिया जाए। उसे गिरफ्तारी के बाद उसे पार्टी से सस्पेंड किया गया। इससे पहले तो मुख्यमंत्री उसे बचाने की कोशिश कर रही थी। संदेशखाली की महिलाओं ने अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। सांसद ने हुगली के सिंगुर और बांसबेडिया में लोगों के साथ जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना। बांसबेडिया में लोगो जूट मिल मे चल रही समस्याओं से अवगत करवाया। जूट मिल फिल्हाल सप्ताह में पांच दिन चल रही है। लोगो ने निवेदन किया की हस्तक्षेप कर छह दिन चलाने की व्यवस्था करें।

लॉकेट ने कहा कि केंद्र सरकार ने जूट बैग को मैंडेटरी कर दी है, समस्या क्यों हुई उत्पन्न हुई, इसकी जानकारी लेंगी। इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव महतो, नरेश गंताईत, विष्णु चौधुरी, सुमाना सरकार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *