अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

कोलकाता, 25 दिसंबर । भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 99वीं जयंती पर बंगाल भाजपा के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बाजपेई का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भारत के अपने सपनों के बारे में बात कर रहे हैं। मजूमदार ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ लिखा है, “आज अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन पर आइए हम उनके सपने को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लें। वाजपेई जी ने कहा था मेरे पास भारत का एक सपना है। एक ऐसा भारत जो भूख और भय से मुक्त हो। एक ऐसा भारत जो अशिक्षा और अभाव से मुक्त हो।”

नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने भी अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा है, “मैं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी जयंती पर मैं यह कहना चाहता हूं कि वह एक सर्वोत्कृष्ट राजनेता थे जिनका राजनीतिक वक्तव्य शानदार हुआ करता था। वह अहले दर्जे के कवि और अनुकरणीय सांसद रहे। राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका आने वाली पीढियां को प्रेरित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *