वामपंथी युवा संगठन डीवाईएफआई की तरफ से निकाला गया इंसाफ यात्रा

 

रानीगंज। वामपंथी युवा संगठन डीवाईएफआई की तरफ से कुच बिहार से इंसाफ यात्रा निकाली गई है तेज तर्रार युवा वामपंथी नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी के नेतृत्व में यह इंसाफ यात्रा निकाली गई है आज रानीगंज रेलवे स्टेशन परिसर से डीवाईएफआई रानीगंज लोकल कमेटी के तत्वावधान में मीनाक्षी मुखर्जी के नेतृत्व में इंसाफ यात्रा निकली । पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ इस यात्रा की शुरुआत हुई इंसाफ यात्रा में शामिल लोगों ने स्वामी विवेकानंद तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया किया इसके उपरांत यह इंसाफ यात्रा रानीगंज के सियार सोल मोड की तरफ रवाना हो गई वहां पर एक पथ सभा की गई इसके उपरांत शहीद भगत सिंह तथा कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया इसके उपरांत यह इंसाफ यात्रा जमुरिया की तरफ रवाना हो गई । यहां युवा डी वाईएफआई नेत्री मीनाक्षी मुखर्जी के अलावा आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी जमुरिया की पूर्व विधायक जहांआरा खान रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता हेमंत प्रभाकर सुप्रीयो राय सहित एसएफआई तथा डीवाईएफआई के तमाम कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे आपको बता दें वामपंथी युवा संगठन की डीवाईएफआई की तरफ से कुच बिहार से मीनाक्षी मुखर्जी के नेतृत्व में इंसाफ यात्रा निकाली गई है केंद्र तथा राज्य सरकार की नीतियों की मुखालफत करते हुए इस इंसाफ यात्रा का आयोजन किया गया है पूरे प्रदेश की परिक्रमा करने के उपरांत 7 जनवरी को ब्रिगेड में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा इंसाफ यात्रा के दौरान वामपंथी नेता लोगों को केंद्र तथा राज्य सरकार के गलत नीतियों के बारे में बता रहे हैं और लोगों को 7 जनवरी की ब्रिगेड सभा को लेकर जागरूक कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *