दुर्गापुर उत्सव को लेकर खूंटी पूजा का आयोजन

दुर्गापुर। औद्योगिक शहर दुर्गापुर के चित्रालय मैदान में 3 दिसंबर से 17 दिसंबर तक दुर्गापुर उत्सव शुरू की जाएगी। दुर्गापुर उत्सव के आयोजन को लेकर रविवार को पूरी विधि-विधान के साथ खूंटी पूजा कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर राज्य के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक, ग्रामीण एवं उन्नयन विकास मंत्री प्रदीप मजूमदार, पांडवेश्वर विधानसभा केंद्र के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवती सहित आयोजन कमेटी के कई प्रतिनिधि मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित अतिथियों के हाथों मेला का नया वेबसाइट की शुरुआत की गई। इस दौरान मंत्री मलय घटक ने बताया कि दुर्गापुर के इतिहास में पहली बार दुर्गापुर उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मेला में वाणिज्यिक, कृषि, खेलकूद, पुस्तक, साहित्यिक के अलावा सांस्कृतिक मंच का आयोजन किया जाएगा, जहां राज्य के नामी नायकों के साथ-साथ मुंबई के मशहूर गायक मौजूद रहेंगे। मेले का मुख्य उद्देश्व दुर्गापुर के अस्तित्व एवं इतिहास को उजागर कर उत्सव में जनता को एकजुट कर उन्हें मनोरंजन प्रदान करना है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हर जिले में उसके उत्सव का आयोजन को लेकर जोर देती रही है।वही मेले के आयोजन को लेकर दुर्गापुर शहर वासियों में काफी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *