अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में समर सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजियाबाद (उप्र), 07 अप्रैल । उत्तर प्रदेश पुलिस ने भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में मुख्य आरोपित सिंगर समर सिंह को नंदग्राम थाना क्षेत्र से गुरुवार रात दबोच लिया। गाजियाबाद के डीसीपी निपुण अग्रवाल के अनुसार समर सिंह को चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि उसे वाराणसी ले जाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आकांक्षा दुबे 26 मार्च को सारनाथ के एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। उसकी मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। मधु दुबे का कहना था कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। इसका जिम्मेदार समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *