पेपरलीक मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

 भाजपा अध्यक्ष संजय

भाजपा नेता को जेल ले जाने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को रोका

हैदराबाद, 5 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद बंडी संजय कुमार को तेलंगाना पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया। बाद में हनुमकुंडा के फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट ने 14 दिन के लिए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। उन्हें जेल ले जाने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन अन्य लाेगों को भी गिरफ्तार किया है।

दरअसल, तेलंगाना में कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का पेपर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर लीक हो गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार 16 साल के एक लड़के ने प्रश्नपत्र की फोटो खींची और परीक्षा से पहले इसे व्हाट्सएप पर शेयर किया था। पुलिस का कहना है कि पेपर को इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के एक ग्रुप पर पोस्ट किया गया था और बाद में एक आरोपित ने अन्य ग्रुप्स के साथ साझा किया गया था। पुलिस के अनुसार इसी आरोपित ने बंडी संजय को भी पेपर भेजा था। पुलिस का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष बंडी पूर्व निर्धारित इस योजना में शामिल थे और सरकार को बदलान करने की कोशिश की थी। इसके बाद करीमनगर पुलिस ने मंगलवार और बुधवार की रात को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद बंडी संजय को गिरफ्तार किया था।

बुधवार को पुलिस ने बंडी संजय को हनुमकुंडा के फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर करीमनगर जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए बंडी संजय की 14 दिन की पुलिस रिमांड मांग की थी। पुलिस ने दायर रिमांड रिपोर्ट में तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष व भाजपा सांसद को मुख्य आरोपी बनाया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय को जेल ले जाने के दौरान पुलिसबल को कई भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। जानगांव जिले के पेमबर्ती में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए पुलिस को रोकने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर पेपर आऊट होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और एक मामला दर्ज किया। पुलिस ने छात्र के दोस्त और दो अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। भाजपा के अधिवक्ता ने मीडिया से कहा है कि आज के इस फैसले को गुरुवार को तेलंगाना हाई कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?