कोलकाता में शिवपाल का दावा : लोकसभा में सपा जीतेगी 50 सीटें

 

कोलकाता, 18 मार्च । समाजवादी पार्टी (सपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कम से कम 50 सीटें जीतेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में हो रही दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक के पहले दिन कोलकाता के एक पांच सितारा होटल के बाहर मीडिया से मुखातिब शिवपाल से जब पूछा गया कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में इस बार कैसा प्रदर्शन करेगी तो उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रदर्शन सबको अचंभित करने वाला होगा। इस बार 80 में से कम से कम 50 सीटों पर हर हाल में समाजवादी पार्टी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से यूपी की जनता त्रस्त है और समाजवादी पार्टी ही मुख्य विकल्प के तौर पर खड़ी है। इसलिए लोकसभा चुनाव में निश्चित तौर पर जनता भाजपा को नकार कर समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *