द बंगाल फाइल्स बनाने की घोषणा करने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर भड़की तृणमूल

कोलकाता, 13 मार्च । कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार की निर्मम घटनाओं पर द कश्मीर फाइल बनाकर दुनिया भर में सराहना हासिल करने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने द बंगाल फाइल्स बनाने की घोषणा की है। यह पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस को रास नहीं आ रहा। पार्टी ने अग्निहोत्री पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने सोमवार को कहा कि हिम्मत है तो गुजरात जाएं और वहां हुए नरसंहार की घटना पर गोधरा फाइल्स बनाकर दिखाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि अग्निहोत्री एक खास राजनीतिक पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं। घोष ने कहा कि कलाकारों को अपनी कला के लिए काम करना चाहिए ना कि किसी पार्टी की दलाली के लिए। अगर ऐसा होगा तो उन्हें सम्मान नहीं मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में विवेक अग्निहोत्री ने राज्य सरकार की आलोचना की थी और कहा था कि बंगाल में तीन चार सौ कश्मीर है। मैं पूरे देश को बंगाल की कहानी बताना चाहता हूं। इसलिए बंगाल फाइल्स बनाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *