कोलकाता में श्री श्री सत्यनारायण भगवान की १३९ वीं भव्य फाल्गुन शोभायात्रा निकली


कोलकाता। २ मार्च दिन बृहस्पतिवार को स्थानीय मंदिर ५१ एवं ५१/१ काॅटन स्ट्रीट तुलापट्टी) कोलकाता से देवाधिदेव श्री श्री सत्यनारायणजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दिन के साढ़े बारह बजे मंदिर के प्रधान पुरोहित पं. श्रीप्रकाश जी शर्मा एवं आशीष जी शर्मा के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया | ट्रस्टी ललित कुमार बागला ने शोभायात्रा का संचालन किया। उनके साथ मधुसूदन बागला, नकूल बागला, ध्रुव बागला, जगमोहन बागला, महावीर सावाडिया, अशोक झुनझुनवाला, विवेक गुप्ता (विधायक,जोड़ासाँको) अरुण शर्मा, अमर केजरीवाल, अजय शर्मा, अभिषेक शुक्ला, निर्मल बागला, भरत केडिया, समेत हजारों लोग इस शोभायात्रा में शामिल थे।

शोभायात्रा तुलापट्टी, रविन्द्र सरणी ,महात्मा गाँधी रोड, मल्लिक स्ट्रीट, जमुना लाल बजाज स्ट्रीट, नेताजी सुभाष रोड, हावड़ा पुल होते हुए 19 एवं 19/1 मुखराम कानोडिया रोड, हावड़ा (बगीची) मंदिर पंहुचा, जहां अगले तीन दिनों तक भजन- कीर्तन (धमाल डांडिया) , गोठ ( प्रसाद) आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा| आगामी 5 मार्च को शोभायात्रा पुनः मंदिर प्रांगण वापस लौटेगी। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से इस शोभायात्रा एवं शोभायात्रा में शामिल भक्तों का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *