कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में सद्भावना सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर

 

कोलकाता, 21 दिसंबर । प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में सदगुरुदेव सतपालजी महाराज के अध्यात्मिक दिशा निर्देशन में होने वाले सद्भावना सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। 24 और 25 दिसंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम में महाराज जी पूरे परिवार के साथ पधार कर पश्चिम बंगाल समेत देश-विदेश से उमड़ने वाले प्रभु प्रेमी भक्तों को अध्यात्मिक संदेश देंगे। सभी अतिथियों के बैठने व ठहरने के लिए नि:शुल्क आवास और भण्डारे की व्यवस्था की जा रही है।
हर जगह स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कोलकाता के अलीपुर में मानव उत्थान सेवा समिति का क्षेत्रीय आश्रम है। यहां की इन्चार्ज अंजनी बाई जी ने कहा कि सदगुरू से आत्मज्ञान का क्रियात्मक बोध प्राप्त करने के बाद भक्त हर साल गुरु महाराज को सुनने के लिए हजारों भक्त यहां उमड़ते हैं। प्रभु का अपने भक्तों के प्रति अपार प्रेम ही रहता है कि पिछले पांच दशक से हर साल यहां कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। आज के जमाने में जब पूरी दुनिया में हिंसा, युद्ध, अशांति है तब एकमात्र आत्मज्ञान ही है जो मानव जाति को पूरी सृष्टि में एकरूपता का दर्शन करा कर शांति और अध्यात्मिक उन्नति के पथ पर ले जा सकता है। सतपाल जी महाराज इसी मानव धर्म का प्रचार प्रसार करते हैं। उन्होंने बताया कि आत्मा परमात्मा का अंश है और चराचर जगत के साथ प्रत्येक जीव में उसका वास है। उसी का ज्ञान और दर्शन परमात्मा सत्ता से एकात्मकता होती है। अंत समय में इसी का ध्यान जीवन मरण के चक्र से मुक्ति दिलाता है जिसे लोग मोक्ष कहते हैं। सदगुरुदेव का दर्शन और उनका अध्यात्मिक संदेश मानव मन को अध्यात्म की राह पर और दृढ़ता से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है भक्तों के लिए भगवान ही सद्गुरु का स्वरूप होते हैं। उनसे मिला आत्मज्ञान मनुष्य को रंग, जाति, भाषा, सीमाई बंधन से मुक्त कर एकात्म मानववाद का वास्तविक एहसास कराता है जो मानवता का सर्वश्रेष्ठ गुण है। इसीलिए मानव जाति को सृष्टि का सरताज भी कहा जाता है।
उन्होंने आम लोगों से भी आगामी 24 और 25 दिसंबर को शहीद मीनार मैदान में शाम के समय आकर सदगुरुदेव महाराज और दिव्य परिवार के अध्यात्मिक संदेशों को सुनने की अपील की है।
सद्भावना सम्मेलन का प्रचार प्रसार और आध्यात्मिक संदेशों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए नियमित तौर पर मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से कोलकाता समेत विभिन्न हिस्सों में प्रभात फेरी निकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?